फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर बोले: अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए जारी रखेंगे शांतिपूर्ण संघर्ष, जम्मू-कश्मीर में बढ़ गई असुरक्षा

Sun, 15 May 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

उमर ने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाते समय कहा था इससे जम्मू-कश्मीर में विकास रफ्तार पकड़ेगा। निवेश आएगा और अमन की वापसी होगी।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए पार्टी अपना शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए मामले को लिस्ट किया है। उम्मीद है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सुनवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


राजोरी और पुंछ के पांच दिवसीय दौरे पर आए उमर शनिवार को पुंछ स्थित कृष्ण चंद्र पार्क में नेकां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उमर ने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाते समय कहा था इससे जम्मू-कश्मीर में विकास रफ्तार पकड़ेगा। निवेश आएगा और अमन की वापसी होगी।

जमीनी हालात देखें तो लोग आज पहले से ज्यादा असुरक्षित हैं। कश्मीरी पंडित कर्मचारी को सरकारी दफ्तर के भीतर घुसकर कत्ल कर दिया गया। कई युवा आज भी आतंकी तंजीमों में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये तमाम तथ्य अनुच्छेद 370 हटाने की दलीलों को खारिज करते हैं। उमर के साथ पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ लारवी, अली मोहम्मद सागर, नेकां संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता और युवा संभागीय अध्यक्ष एजाज अहमद भी मौजूद थे।

हम बातचीत को कहें तो देशद्रोही

उमर ने कहा कि हमने जब भी पाकिस्तान से बातचीत का दौर शुरू कर सरहद पर शांति सुनिश्चित करने की बात कही तो हमें देशद्रोही कहा गया। आज पाकिस्तान से बातचीत के बाद एलओसी पर संघर्ष विराम से शांति बहाल हुई है। हम इसी अमन की पैरवी करते आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें