जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से पीडीपी और भाजपा में सरकार गठन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रियासत में सरकार गठन में हो रही देरी के चलते पीडीपी विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के कार्यकारी चेयरमैन उमर अब्दुल्ला ने रियासत में सरकार गठन में हो रही देरी के चलते राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात कर निकले उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती अपनी पार्टी को बचाने के लिए आखिरी कोशिश के तौर पर दिल्ली गई हैं।
वहीं उमर ने सोशल साइट ट्विटर पर व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि वह मुख्यमंत्री के रूप में इसी तरह किसी भी निर्णय को ना ले पाने की स्थिति में रहीं तो खुदा ही जम्मू कश्मीर की मदद कर सकता है।
अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि यदि महबूबा मुख्यमंत्री के रूप में इसी तरह असमंजस की स्थिति में रहीं जैसे कि वह पिछले डेढ़ दो साल से अधिक समय से पार्टी अध्यक्ष के रूप में रही हैं तो फिर खुदा ही जम्मू-कश्मीर की मदद कर सकता है।
God help J&K if Mehbooba as CM is going to be as indecisive as she has been as Party President over the last 2 1/2 months.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 21, 2016