जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दु्ल्ला ने आज प्रशासन को आदेश दिए कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी से प्रभावित लोगों को बार्डर के गांवों से जल्दी से जल्दी निकाला जाए।
उमर ने जम्मू के एडमिनिस्ट्रेशन को आदेश दिया है कि प्रभावित इलाकों से लाए गए लोगों को खाना, अस्थायी शेल्टर, यातायात , मेडिकल सुविधाएं और पीने का पानी जैसी मुलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवांए।
उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू के डीसी और डीआईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हालात का जायजा लिया और आवश्यक आदेश दिए। वहीं सीमा पर रह रहे लोगों के हालत और उनके लिए किए जा रहे प्रबंधों का भी जायजा लिया।
उमर अब्दुल्ला ने बताया कि फिलहाल गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए जम्मू, सांबा, कठुआ में 24 आस्थाई कैंपों को लागाया गया है। इन कैंपों में इस समय लगभग 7000 लोगों को ठहराया गया है। इन कैंपों में लोगों को फ्री खाना दवाईयां, कंबल और जरुरी सामान मुहैया करवाए जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने कुछ सुरक्षित स्थानों को खोजकर और नए शेल्टर स्थापित करने के भी आदेश दिए है। वहीं, प्रशासन ने कुछ प्राइवेट हॉल को भी शेल्टर बनाने का काम कर रही है।