फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की मार: उमर समेत 10 मंत्री चुनाव हारे

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा नतीजों में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री तारा चंद, वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर, गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू, सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अब्दुल मजीद वानी, आवास मंत्री रमण भल्ला, को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा, सहकारिता एवं वित्त राज्य मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ताज मोहिउद्दीन, पर्यटन मंत्री गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस विधायक दल के नेता मोहम्मद शरीफ न्याज समेत कई दिग्गजों का हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि मुख्यमंत्री उमर ने वीरवाह सीट पर कांटे के मुकाबले में जीत हासिल की है।

दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़े मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोनवार से हार गए। उन्हें पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मीर ने हराया। यहां उमर दस हजार वोट भी नहीं ले सके। उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता तारा चंद को छंब से भाजपा के डा. कृष्ण लाल से हार का सामना करना पड़ा। वित्त मंत्री एवं नेकां उम्मीदवार अब्दुल रहीम राथर भी पीडीपी के गुलाम नबी लोन से चुनाव हार गए है।
विज्ञापन

पीएचई मंत्री शामलाल भी नहीं बचा पाए अपनी सीट

अखनूर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएचई मंत्री शामलाल अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। उन्हें भाजपा के राजीव शर्मा ने हराया। गांधीनगर विधानसभा सीट से आवास, संस्कृति एवं खेल मंत्री रमण भल्ला तीसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए। भल्ला को भाजपा के कविंद्र गुप्ता ने हराया।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं उड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार ताज मोहिउदीन भी अपनी सीट नहीं बचा पाएं है। ताज को नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद शफी ने हराया। किश्तवाड़ से गृह राज्य मंत्री नेकां उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू को हार मिली है। किचलू को भाजपा के सुनील कुमार शर्मा ने हराया।

सहकारिता एवं वित्त राज्य मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा है। बिलावर विधानसभा सीट से मनोहर को भाजपा के डा. निर्मल सिंह ने हराया।
विज्ञापन

इन द‌िग्गजों को भी नसीब हुई हार

योजना और विकास मंत्री अजय कुमार सडोत्रा को मढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुखनंदन चौधरी ने हराया। हज मंत्री एवं कांग्रेस के कोकरनाग विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार पीरजादा मोहम्मद सईद को भी हार का सामना करना पड़ा है।

भद्रवाह विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक दल के नेता मोहम्मद शरीफ नियाज हार गए है। नियाज को कांटे के मुकाबले में भाजपा के दिलीप सिंह ने हराया है। डोरू विधानसभा सीट से पर्यटन मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर को हार मिली है।

मीर को पीडीपी के सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने हराया। सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री एवं डोडा विधानसभा सीट से कांग्रेस के अब्दुल मजीद भी हार गए। उन्हें भाजपा के शक्ति राज से मात मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें