फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर ने एयरपोर्ट पर पाथवे का किया उद्घाटन

Sun, 03 Aug 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर पाथवे का उद्घाटन किया। इसका निर्माण जम्मू कश्मीर बैंक लिमिटेड ने कारपोरेट के सामाजिक दायित्व के तहत किया है। इस प्रोजेक्ट पर दो करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


श्रीनगर एयरपोर्ट को जाने वाली सड़क के किनारों को खूबसूरत बनाने के साथ इसे कश्मीर की संस्कृति का टच दिया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मौके पर कहा कि कारपोरेट जगत के समाज के प्रति दायित्व को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है।

इसमें काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में भी जम्मू कश्मीर बैंक लिमिटेड ऐसे सकारात्मक कदम अवाम हित में उठाए। जम्मू कश्मीर बैंक लिमिटेड के चेयरमैन मुश्ताक अहमद के अलावा बैंक के अन्य आला अफसर भी इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें