नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बाढ़ प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज को जारी करने में बेवजह देरी कर रहा है।
बीरवाह विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उमर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए रियासती सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए 44 हजार करोड़ के प्रस्ताव पर केंद्र अब तक फैसला नहीं ले पाया है।
यहीं वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरी केंद्र को ऐसा करने से कौन रोक रहा है। केंद्र सरकार को अपनी कथनी को करनी में बदलते हुए बाढ़ प्रभावितों की मदद करनी चाहिए।