रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरेज सेक्टर में जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए आभार जताया है। अपने ट्वीट में अब्दुल्ला ने कहा कि पीएम जिस इलाके में गए थे वहां अभी तक मोबाइल सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है।
इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस समस्या का कोई समाधान निकालें तो आपका आभार होगा। उमर ट्वीट कर कहा कि दिवाली के इस मौके पर अगर स्थानीय निवासियों और सैनिकों को उपहार के रूप में रज्दान के निकट एक सुरंग और मोबाइल कनेक्टिविटी मिलती है तो यह उनके लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। बता दें कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरेज सेक्टर में भारतीय जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे।
Physical & mobile connectivity would be your biggest gifts to the area this Diwali jenab. #HappyDiwali @narendramodi Sahib.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 19, 2017
You will have noticed that you can’t tweet from there sir. That’s because there is no data & almost no mobile service.Please do help with it
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 19, 2017