फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: महबूबा मुफ्ती ने बाल आश्रम और नारी निकेतन में बच्चों संग मनाई दिवाली

Fri, 20 Oct 2017 07:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आरएस पुरा कस्बे में बेसहारा बच्चाें संग बाल आश्रम और नारी निकेतन में दिवाली पर्व मनाया। इस दौरान एससी अडवाजरी बोर्ड के उप चेयरमैन भूषण डोगरा व आरएस पुरा विधायक डा गगन भगत भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बच्चों में फल व मिठाईयां भेंट करने के साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए कामना की। बाल आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का आग्रह किया और कहा समाज उन्हीं के साथ है जो शिक्षित है।

देश के हर एक नागरिक और समाज के ऐसे लोगों को आगे आना चाहिए, जिन्हें सहारे की जरूरत है। सरकार द्वारा समय-समय पर बनाई गई योजनाओं के अंतर्गत बाल आश्रम व नारी निकेतन जैसे संस्थानों में जरूरतमंद लोगों की सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान डिवीजनल कमिश्नर जम्मू , एसडीएम आरएस पुरा नरेश शर्मा, तहसीलदार आरएस पुरा सोहन राणा सहित कई विभागाें के उच्चाधिकारी और पीडीपी  व भाजपा के नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें