एक भाजपा समर्थक की सांप्रदायिक टिप्पणी के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के निशाने पर आ गए हैं।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कई ट्वीट किए जिनमें उन्होंने लिखा, 'मुफ्ती सईद के सहयोगी मुसलमानों के नरसंहार की बात कर रहे हैं। वाह मुफ्ती साहब वाह। ये मुफ्ती सईद, जेकेपीडीपी के सहयोगी। आश्चर्यजनक है कि कोई सत्ता के लिए कितना गिर सकता है।'
Mufti Syed's allies call for the mass murder of Muslims. Wah Mufti Sahib, wah. pic.twitter.com/EIShoMZjev— Omar Abdullah (@abdullah_omar) May 2, 2015
गौरतलब है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद राज्य में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। उमर ने कहा कि इस बारे में मूल ट्वीट को चुपचाप अकाउंट परिचालक ने डिलीट कर दिया जिसके प्रोफाइल में दावा किया गया है कि वह प्रधानमंत्री का अनुयायी है।
Here it is since the original one was quietly deleted & his bio proudly claims that our Honourable PM FOLLOWS him pic.twitter.com/cWhajaMuBY— Omar Abdullah (@abdullah_omar) May 2, 2015
नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि मूल ट्वीट को धीरे से हटा दिया गया और उनके प्रोफाइल में गर्व से दावा किया गया है कि हमारे प्रधानमंत्री उसे फॉलो करते हैं।
ट्विटर हैंडल ऑपरेटर ने ट्वीट के एक घंटे बाद अकाउंट से उसे हटा दिया। उसने बार-बार ट्वीट करके लिखा कि मैं अपने ट्विट के लिए काफी खेद प्रकट करता हूं। मैं वादा करता हूं कि फिर ऐसा नहीं होगा।