फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से हुई जवानों की मौत सरकार के लिए शर्मनाक: उमर

Mon, 19 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : PTI
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उड़ी आर्मी बेस पर हमले की कड़ी निंदा करने के साथ ही जवानों की बजाय अफसरों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी पर सवाल उठाए। उड़ी हमले पर ट्वीट करते हुए उमर ने कहा आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हुए। यदि रिपोर्ट सही है कि 17 में से 13 जवानों की मौत टेंटों में आग लगने की वजह से हुई है तो यह सरकार के लिए बेहद शर्मनाक घटना है। 
विज्ञापन


उमर ने कहा सैन्य अफसरों के लिए सहूलियतों में लगातार इजाफा होता रहता है। सैन्य अफसरों के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम बन रहे हैं। मैस को भी भव्य बनाया जाता है। अफसरों के आवासाें में भी तमाम तरह की सुविधाएं होती हैं । 
  If the reports are correct and 13 of the 17 fatalities are because of burns it's a crying shame that fire retardant tents aren't the norm!!! — Omar Abdullah (@abdullah_omar) September 18, 2016
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन

'सेना के जवानों की सुविधायें सरकार करती है नजरअंदाज'

उमर अब्दुल्ला - फोटो : Amar Ujala
जवानों के मामले में सुविधाओं का पहलू  नजरअंदाज किया जाता है। असल में जवानाें को सबसे पहले सहूलियतें दी जानी चाहिए। रक्षा और सुरक्षा के मोर्चे पर वही सबसे पहले अपनी जान की कुर्बानी देते हैं।
उमर ने हमले को निंदनीय बताते हुए कहा वह शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं। 

गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में आज सुबह सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं । 19 जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं। 
  The mess will be made more fancy, the auditorium more modern, officers quarters more comfortable but the jawan will be taken for granted. — Omar Abdullah (@abdullah_omar) September 18, 2016
 
  Terrible news from Uri, 17 soldiers killed & many injured. May their souls rest in peace. Prayers for their families as also for the injured — Omar Abdullah (@abdullah_omar) September 18, 2016

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें