उड़ी में आतंकी हमले के बाद बुलाई गई आपातकालीन उच्च स्तरीय बैठक में आतंकियों के खिलाफ अभियान को तेज करने पर सहमति बनी।
राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अफसरों ने सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा में हिस्सा लिया।
नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसरों से मुखातिब राज्यपाल ने कहा सेना, सुरक्षा बलों और पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत है।