फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: सुवेंदु के बयान 'बंगाल बन जाएगा कश्मीर' पर उमर का तंज, बोले- तो गलत क्या है?

Sun, 07 Mar 2021 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बंगाल के नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के बयान अगर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो पश्चिम बंगाल कश्मीर बन जाएगा पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है। उमर ने कहा कि भाजपा के मुताबिक अगस्त 2019 के बाद कश्मीर स्वर्ग बन गया है। तो पश्चिम बंगाल के कश्मीर बनने में क्या गलत है? बंगाली लोग कश्मीर से प्यार करते हैं। हमसे बड़ी संख्या में मिलते हैं। इसके बाद अब्दुल्ला ने सुवेंदु अधिकारी के बयान को बेवकूफी करार देते हुए माफ करने की बात कही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्वर्ग की गोद में बसे श्रीनगर के अद्भुत स्थानः यहां चिलचिलाती गर्मी में मिलता है गजब का सुकून    
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों के एलान के बाद भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच टक्कर तेज हो गई है और दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को घेरने से पीछे नहीं हट रही हैं। शनिवार को भाजपा ने अपने 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को खड़ा किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वो कश्मीरी 'शेर': जिसने चार दिन पाक को उलझाए रखा, पढ़िए- बारामुला के नायक मकबूल शेरवानी की कहानी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें