फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा पर बोले उमर, 'बिगड़े हालात के लिए पाक जिम्मेदार नहीं'

Sun, 04 Dec 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
omar abdullah - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि जो आग कश्मीर में पिछले कई महीनों से लगी हुई है, वह पकिस्तान की लगाई हुई नहीं है। उन्होंने कहा बिगड़े हालातों के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन

 
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि जो कश्मीर में हिंसा की आग लगी, वह पाकिस्तान की लगाई हुई है।

उन्होंने गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को कश्मीर के खराब हालात से बेखबर रखना चाहते थे और इसी कारण उनके लिए आसान था कि वह इसका आरोप पाकिस्तान पर थोपे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'राजनेता कश्मीर के हालात के जिम्मेदार'

उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : PTI
उमर ने राजनेताओं को कश्मीर के हालात पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कश्मीर में जो आग लगी थी, वह हमारी गलतियों का ही नतीजा है। फिर चाहे उस आग में घी डालने का काम किसने किया या नहीं वह नही कह सकते।

वहीं सम्मलेन के बाद पिछले दो दिनों में हुई दो कथित हत्याओं को लेकर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक मौत में आरोप लग रहे हैं कि वह एक कस्टोडियल किलिंग है, जबकि दूसरे में क्रास फायरिंग की बात को लेकर शक है। इसलिए लोगों की, कांग्रेस की और हमारी भी मांग है कि निष्पक्ष जांच हो, ताकि सच सामने आ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें