फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला बोले, भाजपा-पीडीपी में सामरिक गठजोड़ जारी

Thu, 09 Aug 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेकां के उपप्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा और पीडीपी में सामरिक गठजोड़ जारी है। राज्यसभा के चुनाव में भाजपा को पीडीपी सांसदों द्वारा समर्थन देने से सब कुछ साफ हो गया है। भाजपा 35ए से छेड़छाड़ करके जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की पहचान को खत्म करने का काम कर रही है। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय में पूर्व सरकार की ओर से कमजोर पक्ष रखा गया। 60 पेज की रिपोर्ट को पेश नहीं किया गया। 
विज्ञापन


चंदोरा, बड़गाम में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि सत्ता में शामिल रही पीडीपी की जिम्मेदारी थी कि न्यायालय में 35ए से जुड़े सही तथ्यों को पेश किया जाए। लेकिन कुर्सी के लिए ऐसा नहीं किया गया। 35ए की यथास्थिति बनाए रखने के लिए नेकां आखिरी सांस तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें