फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उमर ने अमित शाह के अफस्पा हटाने के बयान को बताया चुनावी जुमला, बोले- हालात सामान्य हैं तो तुरंत हटाएं

Wed, 27 Mar 2024 06:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) को हटाने पर विचार करने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान को चुनावी जुमला करार दिया है।
विज्ञापन
उमर उब्दुल्ला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम में आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) को हटाने पर विचार करने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान को चुनावी जुमला करार दिया है। उमर ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान लद्दाख के लोगों से भी प्रदेश को छठी सूची में शामिल करने का वादा किया गया, लेकिन इसे अबतक पूरा नहीं किया गया। इसी तरह अब जम्मू कश्मीर में ठीक चुनाव से पहले अफस्पा हटाने का बयान दिया गया है। उमर ने कहा प्रदेश में अगर हालात सामान्य हैं तो अफस्पा को तुरंत हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जब केंद्र सरकार घोषणा करती है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य है और आतंकवाद और अलगाववाद समाप्त हो गया है, तो उनके पास अफस्पा को हटाने में देरी करने का कोई कारण नहीं है। उनका मानना है कि और देरी की कोई जरूरत नहीं है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं 2011 से इस दिन का इंतजार कर रहा हूं। हमने अफस्पा हटाने के लिए बहुत प्रयास किए। राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की बहाली के संबंध में लद्दाख के लोगों के साथ भी चुनाव के दौरान वादा किया गया। अब लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें