फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खोखले वादे नहीं, अब चाहिए राज्य का दर्जा': CM उमर ने केंद्र को घेरा, बोले- स्टेटहुड देने का सही समय कब आएगा?

Sun, 12 Jul 2026 02:19 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
फारुक अब्दुल्ला और सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार और भाजपा पर राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे कर रही है, लेकिन ये केवल खोखले वादे साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल कॉन्फ्रेंस की एक रैली को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन अब सवाल है कि वह सही समय कब आएगा।

दिल्ली चलो प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आयोजित रैली में उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर राजनीतिक दलों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सीधे सत्ता हासिल नहीं कर पाती, वहां वह बैकडोर तरीके से सरकार बनाने की कोशिश करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करना कोई एहसान नहीं है, बल्कि यह जनता से किया गया वादा है। उन्होंने कहा कि यह वादा केवल नेशनल कॉन्फ्रेंस से नहीं, बल्कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों और जम्मू-कश्मीर के लोगों से जुड़ा है।

उमर अब्दुल्ला ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा कोई भाजपा उम्मीदवार दिखाएं जिसने जनता से राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा न किया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे तो याद रहते हैं, लेकिन अपने किए वादे याद नहीं रहते।
 
वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि स्थिति सामान्य होने के बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें