फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर बोले, सपने देखने को रोका नहीं जा सकता

Thu, 13 Nov 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर दावा किया है कि रियासत में नेकां की ही सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा तथा पीडीपी दिन में सपने देख रही है। हालांकि, सपने देखने से रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


पीडीपी झूठा प्रचार कर रही है जबकि भाजपा का मिशन 44 प्लस ड्रामा। वे रामबन से पार्टी प्रत्याशी डा. चमन लाल भगत के समर्थन में बुधवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उमर ने कहा कि सूबे में कोई भी सरकार बिना नेकां की सहभागिता के नहीं बन सकती। वर्ष 2002 में नेकां ने स्वयं को सरकार गठन से अलग रखा था जबकि वह सबसे बड़ी पार्टी थी और सरकार बनाने में सक्षम थी। उन्होंने कहा कि पीडीपी गलत तथा आधारहीन प्रचार कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा मिशन 44 प्लस का ड्रामा कर रही है ताकि मतदाता भ्रमित हो सकें और मतों का ध्रुवीकरण हो सके। उन्होंने कहा कि रियासत की जनता समझदार है और इस बहकावे में नहीं आने वाली है।

उसे पता है कि जनता को गुमराह करने के लिए अनावश्यक चीजों को बढ़ा चढ़ाकर परोसा जा रहा है। उन्होंने चुनावी विश्लेषण तथा भविष्यवाणी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका जमीनी स्तर से कोई जुड़ाव नहीं है। वास्तविकता यह है कि नेकां आसानी के साथ पूर्ण बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेगी।

उन्होंने विकास कार्यो को लेकर सरकार की आलोचना करने वाले दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छह साल के कार्यकाल में सरकार ने जनहित तथा विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जनता से ऐसे स्वार्थी तत्वों से सावधान रहने की अपील करते हुए उनके नापाक मंसूबे के खिलाफ एकजुट होने को कहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें