फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ पर क्यों गर्माए उमर, पढ़ें खबर

Thu, 09 Oct 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एसडीआरएफ को निर्देश जारी किये हैं कि बाढ़ पीडि़तों को दी जा रही राहत में तेजी लाई जाए। उन्होंने पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने हेतु उच्च अधिकारियों की बैठक भी बुलवाई। उमर ने कहा कि पशुओं, फसलों को हुए नुकसान, पूरे एवं कम क्षतिग्रस्त मकानों का पूरा ब्यौरा दिया जाए। लोगों को गर्म कपड़े और अन्य सुविधाएं देने के काम में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्दी निकट है, इसलिए जिला विकास आयुक्तों को बिना समय गवाएं फौरी तौर पर राहत वितरण को कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवारों के पुनर्वास के लिये आधारभूत पैकेज तैयार कर राज्य मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत करवाकर केंद्र सरकार को फंड के लिए सौंपा गया है, लेकिन फंड आने तक सभी जिला विकास आयुक्तों को एसडीआरएफ के तहत अस्थाई राहत जल्द से जल्द पीडि़तों को पहुंचानी होगी।

उमर ने सोनावरी और अन्य ऐसे स्थलों में डिवाटरिंग के काम में तेजी लाने के निर्देश दिये, जिनमें अभी तक पानी भरा हुआ है। सभी राशन डिपो में पर्याप्त राशन भरने के भी उमर ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश जारी किये ताकि पीडि़तों को नि:शुल्क राशन मुहैया करवाया जा सके। इसके साथ ही उमर ने श्रीनगर में सफाई के काम को तेज करने के लिये भी अधिकारियों को कहा। बैठक में विभिन्न मंत्री, मुख्य सचिव और विभागीय उच्च अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें