फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में बहा वृदध, शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। घगवाल इलाके के अंतर्गत आने वाले गांव निचला में स्थित एक नाले में अचानक आई बाढ़ में एक बुजुर्ग बह गया। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने उसके शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम को कूटा का रहने वाला बुजुर्ग उत्तम चंद (75) और उनके साथ दो अन्य लोग गांव निचला में स्थित नाले को पार कर बढ़ाय गांव जा रहे थे। तभी अचानक नाले में बाढ़ आ गई, जिसमें उत्तम चंद बह गया। उनके साथ के दो अन्य लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल हो गया। उन दोनों ने घटना की जानकारी आसपास के लोग और बुजुर्ग के परिवार वालों को दी।
पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया और बुजुर्ग की तलाश पानी में शुरू कर दी गई। सोमवार को आखिरी सफलता नहीं मिली। फिर मंगलवार को पानी में बुजुर्ग की तलाश शुरू की गई। आखिरकार एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने उत्तम चंद के शव को नाले से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें