फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ी यात्रा की विदाई में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। 370 हटने के बाद प्रदेश और जिले में जो हालात बने हुए हैं, इस बीच श्री बूढ़ा अमरनाथ छड़ी यात्रा की विदाई में मंगलवार को जिस तरह से सभी समुदायों के लोगों ने एकजुटता दिखाई, वह किसी मिसाल से कम नहीं है।
विज्ञापन

हिंदू, मुस्लिम और सिख सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक छड़ी को विदा किया और समाज को संदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में समाज के लोग एक-दूसरे के साथ हैं। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
छड़ी की विदाई के वक्त सभी समुदाय के वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में पुंछ की सदियों से चल आ रही एकता और भाईचारे की परंपरा पर विचार प्रकट किया और समाज को मिलकर मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी जहांगीर हुसैन मीर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी यशपाल शर्मा सहित हर वक्ता ने कहा कि हालात कैसे भी हों, पुंछ के लोग दुनिया को एकता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर शिया युवक इफ्तिखार बज्मीं ने मां सरस्वती की वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि राज्य के साथ जिले में भी पिछले कई दिन से हालात नासाज हैं। ऐसे में बूढ़ा अमरनाथ की छड़ी यात्रा में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण मंगलवार की सुबह श्रीदशनामी अखाड़ा मंदिर समितित की तरफ से मंदिर सभागार में छड़ी मुबारक यात्रा जाने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस, राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें