फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

Tue, 03 Oct 2017 11:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से मंगलवार को एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका 70 वर्षीय कमला देवी बटैहड़ा की रहने वाली थी। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कमला देवी सुबह साढ़े सात बजे के करीब बटैहड़ा में जम्मू-अखनूर सड़क मार्ग के किनारे चल रही थी। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ महिला को जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया। कानाचक्क पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें