जम्मू-कश्मरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रियासी जिले में 25 साल के दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत कर डाली। अरनास थाना इलाके में यह घटना हुई। 75 साल की बुजुर्ग का आरोप है कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल कार्रवाई नहीं होने पर बुजुर्ग ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
दुष्कर्म करने वाले दोनों युवक लगभग 25 साल के हैं। दुष्कर्म किए जाने का मामला लगभग बीस दिन पहले का है। पिछले कई दिनों से पुलिस की कारवाई से असंतुष्ट बुजुर्ग ने बताया कि तीस अगस्त को वह किसी काम से खेतों की तरफ जा रही थी।
इस दौरान उसके ही गांव के रहने वाले दो युवक उस का रास्ता रोक कर खड़े हो गए। बाद में उसको दोनों युवकों ने जबरदस्ती पकड़ लिया और नीचे गिरा दिया। आरोप है कि दोनों ने बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान उसकी दोनों युवकों के साथ काफी धक्कामुक्की भी हुई। आरोपियों से छुटकर घर पहुंची बुजुर्ग ने पूरे मामले की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को बताई।