फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए जवान की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या, सालभर पहले ही ज्वॉइन की थी आर्मी

Mon, 17 Sep 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
death in jammu
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने सेना की टेरिटोरियल आर्मी (टीए) के जवान की सोमवार को गोली मार कर हत्या कर दी। आतंकी मीडियाकर्मी बनकर घर पर पहुंचे थे। 15 सितंबर को मुख्त्यार के बेटे की बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


वह मंगलवार को उसके होने वाले चौथे में शामिल होने पहुंचा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है। जिले के शुरट गांव में आतंकियों ने टीए की 162 बटालियन के जवान मुख्त्यार अहमद मलिक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दो लोग उसके घर में मीडियाकर्मी बनकर दाखिल हुए। कहा कि उन्हें मुख्त्यार से कुछ बात करनी है। जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्होंने उस पर गोलियां बरसाईं। 
विज्ञापन


इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। गोलियां चलाने के बाद आतंकी भाग निकले। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
Trending Videos
विज्ञापन

इख्वान कमांडर रह चुका है मारा गया जवान

सेना में भर्ती होने से पूर्व मुख्त्यार इख्वान कमांडर भी रह चुका था। वह इलाके में मुख्त्यार गोला के नाम से मशहूर था। जवान को सेना की स्थानीय यूनिट के अधिकारियों ने उसके पैतृक कब्रिस्तान पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उसे दफ ना दिया गया। 

मीडियाकर्मी बनकर हत्यारों के घर में घुसने पर पत्रकारों ने चिंता जताई है। कुलगाम वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बैठक कर इस पर विचार विमर्श किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि आजकल हर कोई मोबाइल से शूट करता है तो पता नहीं चल पाता कि असली कौन और नकली कौन। फैसला किया गया है कि सभी लोग अब प्रोफेशनल तरीके से कैमरा का इस्तेमाल कर शूट करेंगे। सभी को आई-कार्ड जारी किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें