सांबा के विजयपुर इलाके में शुक्रवार को छह पुराने मोर्टार शेल बरामद हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया।
जम्मू संभाग के जिला सांबा के विजयपुर इलाके में शुक्रवार को छह पुराने मोर्टार शेल बरामद हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने संबंधित इलाके के आसपास के क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये शेल जम्मू-पठानकोट राजमार्ग के एक तरफ झाड़ियों में पाए गए हैं। उन्होंने बताया, "ये पुराने गोले हैं। हो सकता है पुलिस चौकी से बचने के लिए तस्करों ने इन्हें यहां फेंक दिया हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।