फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दीपू पहलवान और राकेश पहलवान संयुक्त विजेता रहे

Fri, 07 Jul 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक दंगल में 93 कुश्तियां करवाई गई, देखने के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। बग्गन अप्पर ए पंचायत के गला में वीरवार को आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में पंजाब के दीपू पहलवान और स्थानीय बग्गन गांव के राकेश पहलवान संयुक्त विजेता रहे। दंगल का शुभारंभ स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में 93 कुश्तियां करवाई गई। स्थानीय पंचायत के सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार छोटी माली का मुकाबला स्थानीय गांव के गुलशन और डोडा जिले के आरिफ पहलवान के बीच हुई, जिसमें आरिफ पहलवान ने बेहतरीन मल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी पहलवान को सांडी तोड़ दांव लगाकर चित करके छोटी माली अपने नाम कर ली। बड़ी माली का मुकाबला पंजाब के दीपू पहलवान और स्थानीय गांव के राकेश पहलवान के बीच हुआ जो करीब आधे घंटे तक चला। कुश्ती के दौरान दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को चित करने के लिए ईरानी दांव, सांडी तोड़ दांव, जांगिया दांव, लंगडी दांव और कुश्ती प्रतियोगिता के अन्य कई प्रकार के दांव लगाकर एक दूसरे को हराने का पूरा प्रयास किया लेकिन जब कोई भी पहलवान एक दूसरे को पराजित ना कर सका तो दंगल कमेटी ने बड़ी माली में कुश्ती लड़ रहे दोनों पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। दंगल कमेटी की ओर से छोटी माली और बड़ी माली के विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद नगरोटा के सदस्य नारायण दत्त, सेवानिवृत्त जेडईओ गुलशन कुमार गुप्ता, सरपंच मक्खन जमोडिया, पुन्नू राम और अन्य कई दंगल कमेटी के सदस्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें