प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सांबा की पल्ली पंचायत में दौरे पर आ रहे हैं। इसको सफल बनाने के लिए जिले के अधिकारी दिन रात डटे हैं। इस कारण दफ्तरों में काम कराने पहुंच रही जनता परेशान हो गई है। कई दिन से प्रधानमंत्री के आने की तैयारी में तमाम प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों को छोड़कर पल्ली में जुटे हुए हैं।
वहीं, हर वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री के आने पर उम्मीदें लगाए बैठा है। कुछ न कुछ हम लोगों को तोहफे के तौर पर देकर ही जाएंगे और महंगाई पर भी अंकुश लगाएंगे। लिहाजा 1965, 1971, 1947 के रिफ्यूजी भी आस लगाए बैठे हैं कि हमारी दूसरी किश्त भी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री दे देंगे। इसमें कोई शक नहीं जम्मू के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं, मोदी यहां पर पहुंच रहे हैं।
उनके प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं दिखाई दे रहे। चौथी श्रेणी के मुलाजिम के पास एक सीधा सा बहाना है कि मोदी आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटा हुआ है और जब लाचार लोगों विभाग में जाते हैं तो वहां पर कोई भी अधिकारी नहीं मिलता। जब चौथी श्रेणी के मुलाजिम से पूछते हैं तो यही जवाब मिलता है कि 24 को प्रधानमंत्री आ रहे हैं, अधिकारी सभी वहां पर व्यस्त हैं, जिस कारण अधिकारी अपने कार्यालय में काम ही दिखाई दे रहे हैं।
रमेश कुमार, तीर्थ राम, जोगिंदर सिंह, हरपाल सिंह, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि विभागों में अधिकारी नहीं दिख रहे हैं। इस कारण दूर-दूर से काम कराने वाले लोग जब कार्यालय पहुंचते हैं तो खाली कुर्सी ही दिखाई देती है। उनको निराश होकर घर वापस जाना पड़ रहा है। लोगों ने एलजी मनोज सिन्हा से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए, ताकि लाचार लोगों का काम समय पर हो सके।