फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई गवर्नेंस: अफसरों को दिए फैबलेट

Fri, 27 Feb 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी सहायता योजना को जम्मू मंडल आयुक्त ने विधिवत लांच कर दिया।
विज्ञापन


वीरवार को जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन हॉल में आयोजित समारोह के दौरान जिला ई गवर्नेंस सोसाइटी की ओर से तैयार किए गए इंतजामों में मंडलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की।

दिलचस्प था कि जिला उपायुक्त कार्यालय के साथ सब डिवीजन, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों को सहायता योजना के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा से जोड़ दिया गया।

कार्यक्रम में 26 विभागों के अफसरों को फैबलेट वितरित किए गए। मंडलायुक्त शांतमनु ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रियासत में अपनी तरह के पहले कदम का लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


प्रशासनिक मशीनरी बिना समय गंवाए जनता के कार्यों को समय पर पूरा करने सहित अपनी जवाबदेही तय कर सकेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सहायता योजना के तहत रखे गए तमाम प्रावधान जनहित के लिए कारगर साबित होंगे।

इससे पूर्व जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य उपस्थित प्रशासनिक अमले को बताया कि सहायता योजना के तहत 26 विभागों के पास सीधा वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा फरहाम होगी।

इसमें सबसे बड़ी सुविधा जिले के पर्वतीय इलाकों को मिलेगी, जहां से अनिवार्य सेवाओं से लेकर आपात स्थिति के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी परामर्श को टेलीमेडिसिन के जरिए पहुंचाया जाएगा। युवाओं के लिए साप्ताहिक स्तर पर यूथ लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित होगा, जिसमें युवाओं की समस्याओं और चुनौतियों संबंधी मार्गदर्शन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने कहा कि सहायता योजना के माध्यम से सरकार की सुदूरवर्ती इलाकों तक आसानी से पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर 26 विभागों के अधिकारियों को फैबलेट वितरित किए गए। फोन और टैबलेट के मिश्रण से बने फैबलेट को मोबाइल वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

योजना के लांचिंग समारोह के दौरान जिला प्रशासन के आला अफसराें के अलावा एसपी कठुआ प्रमुख रूप से मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें