नए वोटर कार्ड बनवाने के लिए युवाओं के पास 14 अक्तूबर तक का समय है। इन दिनों में उनके नाम, उम्र, घर का पता आदि दर्ज करके रिकार्ड भेजा जा सकता है। किसी प्रकार का क्लेम और आब्जेक्शन भी 14 तक किया जा सकता है।
जम्मू के 11 विधानसभा हलकों में लोगों की सुविधा के लिए 1229 बूथ लेवल अफसर तैनात किए हैं। लोग नए वोटर कार्ड या उनमें त्रुटियों को दूर करने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
जम्मू के 11 विधानसभा क्षेत्रों में 70-नगरोटा, 71-गांधीनगर, 72-जम्मू ईस्ट, 73-जम्मू वेस्ट, 74-बिश्नाह, 75-आरएस पुरा, 76-सुचेतगढ़, 77-मढ़, 78-रायपुर दोमाना, 79-अखनूर और 80-छंब शामिल है।
चीफ इलेक्टोरल अफसर की ओर से इन हलकों में 1229 बीएलओ तैनात किए गए हैं, जिन्हें इन दिनों नए वोटर कार्ड बनाने का काम सौंपा है। 14 अक्तूबर इसकी आखिरी तारीख है।
नायब तहसीलदार इलेक्शन झंकार सिंह के मुताबिक सालाना रिवीजन का काम जारी है। लोग क्लेम और आब्जेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए बीएलओ को जानकारी मुहैया करवाने में सहयोग करें।