रियासी। मिनी सचिवालय में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें डीसी ने नवनिर्वाचित जिले के 14 डीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एसएसपी रशिम वजीर, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, बीडीसी रियासी के चेयरमैन परवीन अख्तर, कटडा के शाम भगत, पौनी के पवन कुमार बनाथिया, भमाग के अशोक ठाकुर भी मौजूद रहे।
समारोह की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद सभी को शपथ दिलाई गई। गुलाबगढ़ की एडवोकेट शाजरा कादिर, रियासी के जगजीवन लाल, पौनी ए के केवल कृष्ण शर्मा व चसाना की यासमीन बाजी ने अंग्रेजी में शपथ ली। भमाग के सर्राफ सिंह नाग, कटड़ा की निर्मला देवी, पौनी की रीता शर्मा, माहौर के अब्दुल गनी मलिक, पैंथल के राजिंदर मेंगी व अरनास की राजकुुमारी ने हिंदी में शपथ ली। थुरू के एजाज अहमद खान, माहौर ए के मास्टर इजरायल, चसाना ए के गुलाम अली मलिक और जिज बगली के अब्दुल रशीद ने उर्दू में शपथ ग्रहण की।
म्यूनिसिपल कमेटी रियासी और कटड़ा के साथ ही जिला की कुछ पंचायतों में सरपंच व पंच के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले सदस्यों को बाद में शपथ दिलवाई जाएगी।