फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः कोरोना संक्रमित मृतक महिला के दाह संस्कार में रुकावट डालने पर नंबरदार और चौकीदार निलंबित

Fri, 03 Jul 2020 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू संभाग में बसोहली प्रशासन की ओर से 30 जून को चिन्हित की गई जगह पर संक्रमित मृतक महिला के दाह संस्कार में लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के मामले में घगरोड़ के नंबरदार और चौकीदार पर गाज गिरी है। इनके खिलाफ जांच शुरू करते हुए निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन को जांच का जिम्मा सौंपा है और एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। तब तक नंबरदार और चौकीदार का चार्ज नंबरदार मंडला और चौकीदार पलाख को दिया गया है।

विज्ञापन


एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि जिस तरह लोगों ने इस मुद्दे को उठाया है, वह सरासर गलत है। इस मसले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने पर यह कार्रवाई की गई है। सरपंच पर भी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी बसोहली को लिखा गया है।

घगरोड के सरपंच राजेंद्र कुमार का कहना है कि लोगों ने प्रशासन द्वारा चयनित जगह पर संस्कार करने के लिए आपत्ति इसलिए जताई थी, क्योंकि वहां आवाजाही ज्यादा थी और लोग मवेशियों से लेकर कपड़े धोने के लिए इस स्थान पर आते हैं।
विज्ञापन


बीएमओ डॉ. अनुराधा केरणी ने बताया कि कोई भी वायरस 100 डिग्री से ज्यादा तापमान में नष्ट हो जाता है। संस्कार के वक्त शव को जलाने वाली आग का तापमान हजारों डिग्री होता है, जिसके सामने कोई भी वायरस टिक नहीं पाता। लोगों को कोरोना वायरस को लेकर गलत धारणाएं हैं। कोविड-19 वाले व्यक्ति के शव को जलाने से वातावरण तक को उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता और न ही हवा में इसका कोई प्रभाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें