फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना नेता चुनने में घाटी की महिलाएं सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सात जिलों की 15 सीटों पर चुनाव हो रहा है। खास बात यह है कि सीमावर्ती लेह तथा कारगिल जिले में पुरुष तथा महिला मतदाताओं की संख्या लगभग समान है। यानी अपना नुमाइंदा चुनने में महिलाओं की भी उतनी ही चलेगी जितना पुरुषों की। पिछले विधानसभा चुनाव में तो इन जिलों में अपने मत का अधिकार प्रयोग करने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन


मौजूदा विधानसभा चुनाव में लेह जिले की दो सीटों नोबरा एवं लेह में 40714 पुरुष और 40073 महिला मतदाता हैं, जबकि कारगिल जिले की दो सीटों कारगिल एवं जंस्कार में यह संख्या क्रमश: 40659 एवं 39475 है। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में नोबरा में पुरुषों से महिलाओं ने अधिक वोट डाले थे। यहां 4004 पुरुष एवं 4386 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल 73.38 फीसदी वोट पड़े थे।

यही स्थिति लेह में भी थी। यहां 17887 पुरुष एवं 19216 महिलाओं ने वोट डाले थे। जंस्कार में भी मतदान करने में महिलाएं आगे रहीं। इस सीट पर 7160 पुरुष एवं 7282 महिलाओं ने मत डाले। लेह को छोड़कर इन सभी सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन

पढ़‌िए, 15 सीटों की स्थ‌ित‌ि

विधानसभा पुरुष   महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता मतदान केंद्र
गुरेज      9318  8236   0      17554       27
बांडीपुर    52034 46341  0     98375       124
सोनावारी  51443  47971 07     99421       112
कंगन     36577 32831  0     69408        97
गांदरबल  47061  43467 01     90529       111
नुबरा     6570  6483   01     13054       63
लेह      34144 33590  02      67736      111
कारगिल  30292 29146 02       59440      176
जंस्कार   10367 10329 0       20696       83
किश्तवाड़ 40682 38167 0        78849     143
इंद्रवाल   44072 39496 0        83568     131
डोडा     43979 39313 0        83292     139
भद्रवाह   54631 49723 0       104354     152
रामबन   46255 39647 0       85902     121
बनिहाल  42273 35799 0       78072     97
कुल    549698 500539 13   1050250    1787

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें