राज्य में बाढ़ की भीषण स्थिति को देखते हुए एनएसयूआई ने तेरह सितंबर तक होनेवाले सभी इम्तहान स्थगित करने की मांग की है।
संगठन के राज्य अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में कश्मीर संभाग के विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल अनंतनाग लोकसभा के यूथ कांग्रेस उपप्रधान एजाज मेहर और जम्मू यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एमपीएस ईशर से मिला।
उन्होंने बाढ़ से कश्मीर डिवीजन में उत्पन्न हालात को देखते हुए 13 तक होेनेवाले सभी इम्तहान को स्थगित करने का आग्रह किया। इस दौरान अजय कुमार, कमल मगोत्रा व सन्नी परिहार मौजूद रहे।