जम्मू रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीपीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के प
जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) ने बुधवार को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (सीनियर डीपीओ) के खिलाफ प्रदर्शन किया।
स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने प्लेटफार्म-1 पर प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि मंडल के गठन को एक साल हो गया लेकिन आज तक नए कर्मियों की तैनाती नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीनियर डीपीओ ने कर्मचारियों की पदोन्नति सहित स्थानांतरण की कई फाइलों को दबा कर रखा है। इससे मजदूर वर्ग परेशान है। कटड़ा में नए आवास वितरण पर अभी तक फैसला नहीं हुआ। सीनियर डीपीओ दक्षिण रेलवे की तर्ज पर काम करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि यह उत्तर रेलवे है।