प्रशासनिक सचिवों व विभागध्यक्षों से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि नई व्यवस्था के तहत कामकाज में कोई परेशानी न आए। इसके लिए ऑनलाइन, इलेक्ट्रॉनिक या वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि के माध्यम से तंत्र विकसित करें। ताकि जम्मू व श्रीनगर दोनों जगहों से नागरिक सचिवालय में कामकाज सुचारु रूप से हो सके। हालांकि, कोरोना वायरस की रोकथाम में जुटे अधिकारी व कर्मचारी जो जहां से काम कर रहे हैं, उन्हें वहीं से काम करते रहने के लिए कहा गया है।