जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस ( म्यूकोरमाइकोसिस) के मरीज भी मिलने लगे हैं। कोरोना के बीच ब्लैक फंगस एक नई चुनौती बनकर आया है। जीएमसी जम्मू में शुक्रवार को ब्लैक फंगस का पहला मरीज पाया गया है जिसमें इस बीमारी के लक्षण देखने को मिले। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ शशि सूदन ने इस बारे में जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार जीएमसी जम्मू में भर्ती कोरोना मरीज का शुगर स्तर अधिक था और उसे स्टेरॉयड देना पड़ा जो कि ब्लैक फंगस होने का मुख्य कारण हो सकता है। बता दें कि मरीज कोरोना निगेटिव हो चुका है पर उसकी हालत गंभीर है। वहीं अधिकारी का कहना है कि ब्लैक फंगस कोरोना की तरह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है।