फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Wed, 25 May 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग

सार

  • 19 जून को चुनाव और 22 को मतगणना
  • एक जून तक दाखिल किया जा सकता है नामांकन
  • उप चुनाव आयुक्त दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे
  • मुख्यमंत्री महबूबा का इस सीट से लड़ना तय
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग उप चुनाव की बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एक जून तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। मतदान 19 जून को होगा। माना जा रहा है कि पीडीपी की ओर से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती प्रत्याशी होंगी, जो अपने पिता की विरासत को संभालने आगे आएंगी। 
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एक जून तक सुबह 11 से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र लेने और नामांकन पत्र जमा करने का समय है।

नामांकन पत्रों की जांच दो जून को सुबह 11 बजे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में होगी। चार जून को शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 19 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन

भाजपा करेगी पीडीपी का समर्थन

लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मतों की गिनती 22 जून को होगी। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। 

उधर, उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने चुनाव को पारदर्शी तथा निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए डेरा डाल दिया है। वह बुधवार तथा वीरवार को यहां रहकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 27 मई को श्रीनगर में आला अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। 

उप चुनाव में भाजपा अपने गठबंधन सहयोगी पीडीपी का समर्थन करेगी। उसने प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया है। उधर, पीडीपी को कांग्रेस और नेकां घेरने के प्रयास में हैं। दोनों पार्टियों की कोशिश किसी भी हाल में इस सीट पर कब्जा करने की रहेगी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि गठबंधन सरकार से अवाम प्रसन्न नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें