पुलवामा। एनआईए कोर्ट ने शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी के खिलाफ उद्घोषणा नोटिस जारी किया। अदालत ने पंपोर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर 42/2018 से संबंधित एक मामले में यह कार्रवाई की।
पुलिस स्टेशन पंपोर की टीम ने फ्रेस्टाबल पंपोर निवासी ओवैस फिरोज पुत्र फिरोज अहमद मीर के घर और फ्रेस्टाबल पंपोर में अन्य स्थानों पर उद्घोषणा नोटिस चिपका दिए हैं। बताया जा रहा है कि औवेसी पिछले कुछ वर्ष से पाकिस्तान में रह रहा है।