फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पीडीपी नेता का विवादित बयान, आतंकियों की मौत पर मातम मनाना गलत नहीं

Sun, 07 Jan 2018 01:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार में भाजपा के साथ सरकार चलाने वाली पीडीपी के चीफ प्रवक्ता ने विवादित बयान देते हुए कहा कि घाटी में स्थानीय आतंकियों के मरने पर शोक व्यक्त करने में कुछ गलत नहीं है। 

विज्ञापन



पीडीपी चीफ प्रवक्ता रफी अहमद मीर ने सोपोर हमले को लेकर कहा कि यह एक दर्दनाक घटना थी जिसमें हमारे अपने कश्मीरी बच्चों की जान गई। उन्होंने कहा कि चाहे किसी की भी जान जाए चाहे वो पुलिस का जवान हो या फिर आतंकी हो, हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं।
 
विज्ञापन




उम्मीद करते हैं कि आगे से ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। पीडीपी का शुरू से एक अलग नजरिया रहा है। कौन शहीद हुआ या नहीं वो तो अल्लाह के पास है। मीर ने यह भी कहा कि चाहे सीआरपीएफ का कोई गैर मुसलमान बाहर का जवान हो या फिर कोई अपना ही बच्चा हो जो आतंकी को उसकी ताजियत करने में कोई रुकावट नहीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व पीडीपी-भाजपा गठबंधन के एजेंडा आफ एलाईंस को लेकर उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद दोनों एक साथ हैं। दोनों पार्टियों का नजरिया अलग था चाहे वो 370 हो या फिर बाकी चीजें लेकिन सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाना पड़ा। मीर ने कहा कि यह एक कठिन फैसला था पार्टी का, लोगों की ओर से नाराज़गी देखने को मिली। 
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें