भारत में नार्वे के राजदूत इविंद एस होमी श्रीनगर स्थित राजभवन पहुंचे और राज्यपाल एनएन वोहरा से भेंट की। इस दौरान इविंद ने जम्मू-कश्मीर में नार्वे-इंडिया पार्टनरशिप के तहत चल रही योजनाओं के अनुपालन पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने उन नए क्षेत्रों पर भी विचार किया, जहां आने वाले समय में योजना को लागू किया जाएगा।
इंडो-यूरोपियन यूनियन राउंड टेबल (2001-08) के संस्थापक सह अध्यक्ष वोहरा ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, जो भारत की स्वतंत्रता के बाद ही शुरू हो गए थे।
राज्यपाल ने उन्हें रियासत में लंबे दौरे पर आने का आमंत्रण दिया, ताकि यहां निवेश की मौजूद उपयोगी संभावनाओं को देखें। इससे नार्वे के निवेशक पारस्परिक रूप से लाभप्रद परियोजनाओं में निवेश कर सकें।