फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी, महिला कॉलेज में सेना के खोजी कुत्ते दिखाएंगे करतब

Sat, 14 Jan 2023 11:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर के सरकारी महिला कॉलेज में सेना की उत्तरी कमान हथियार और आधुनिक उपकरण की प्रदर्शनी लगाएगी। इसके माध्यम से सेना में भर्ती होने के बारे में भी बताया जाएगा। कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी इसका शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
प्रदर्शनी में आधुनिक हथियार(FILE)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तरी कमान रविवार को सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर में 'अपने सुरक्षाबलों को जानें' मेला का आयोजन होगा। इसमें कई तरह के कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, और विशेष तौर पर हथियार और आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य मेहमान होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। सबसे पहले एएलएच डिस्पले का आयोजन होगा। इसके बाद डॉग शो होगा।

इसमें सेना के कुत्ते करतब दिखाएंगे। दर्शाया जाएगा कि किस तरह ये प्रशिक्षित कुत्ते दुश्मनों की साजिश का पता लगाते हैं। इसके बाद सेना के बैंड डिस्पले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में मिलिट्री उपकरणों और हथियारों को दिखाया जाएगा। इसमें सेना के आधुनिक उपकरण और हथियारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें