फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से मिले उत्तरी कोर के जीओसी, नए साल में ऑपरेशन आल आउट को लेकर चर्चा

Tue, 01 Jan 2019 11:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले उत्तरी कोर के जीओसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल 2018 सेना के लिए भी काफी सफलता वाला रहा है। सेना की ओर से कश्मीर में चलाए गए आपरेशन आल आउट में काफी कामयाबी मिली। पिछले दस सालों में सबसे अधिक आतंकी बीते साल मारे गए हैं। इसका काफी हद तक श्रेय सेना को जाता है। इसी आपरेशन आल आउट को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए 2019 में काम किया जाएगा।  
विज्ञापन


राज्यपाल सत्यपाल मलिक और सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट रनबीर सिंह के बीच मंगलवार को राजभवन में मुलाकात हुई। दोनों के बीच एलओसी पर सेना के सुरक्षा इंतजामों को लेकर बातचीत की गई। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच आपरेशन आल आउट पर भी चर्चा हुई। इस साल पूरे राज्य में 300 से अधिक आतंकी ढेर किए गए है। 

अकेले कश्मीर में ही 257 आतंकी मारे गए हैं। जीओसी ने राज्यपाल को बताया कि अग्रिम सैन्य पोस्टों पर जवान मुस्तैद हैं। सेना की घुसपैठ से निपटने के लिए तैयारियां मजबूत हैं। वह लोग जवानों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध हैं। राज्यपाल ने भी जीओसी से कहा कि वह लोग और सक्रियता और सतर्कता से एलओसी पर नजर रखें। ड्यूटी देते वक्त चौकसी बढ़ा कर रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें