फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों का इस साल का पहला हमला, निशाना बना एसपीओ, इलाज के दौरान मौत

Tue, 01 Jan 2019 08:12 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
शहीद एसपीओ समीर अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन ही आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में स्पेशल पुलिस ऑफिसर को निशाना बनाया। इस हमले में एसपीओ को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एसपीओ पर हमला किया। एसपीओ की पहचान हाजिन-पईन राजपोरा के रहने वाले समीर अहमद के रूप में हुई है। 

जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एसपीओ ने दम तोड़ दिया। वहीं आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


उधर आतंकियों ने मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर में नेकां नेता के घर और सीआरपीएफ कैंप पर भी ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। 

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने सोमवार और मंगलवार की रात त्राल इलाके के मिदूरा गांव में सीआरपीएफ की 180 बटालियन के कैंप पर यूबीजीएल ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 

दोपहर बाद आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अशरफ भट के त्राल स्थित आवास पर यूबीजीएल ग्रेनेड दागा। निशाना चूक जाने से यह ग्रेनेड बाहर गिरकर ही फट गया। यह 10वां मौका है जब आतंकियों ने उनके घर को निशाना बनाया। इसके पहले भी उनके घर पर ग्रेनेड दागने के साथ ही गोलाबारी की जा चुकी है। वे त्राल विधानसभा से पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें