अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एनओसी लेने या फिर संपत्ति को नाम करवाने के लिए परेशानी आ रही है। जेडीए ने भूमि तो आवंटित कर दी मगर इसका रिकाॅर्ड नहीं रखा। इससे परेशानी पेश आ रही है। हर बार जेडीए ने फाइलों से संबंधित फाइलों बनवाई, मगर काम नहीं हो पाया। दो से तीन मामलों में ही औपचारिकताओं को पूरा किया है। मगर जेडीए ने नई आपत्तियां जताईं हैं। यह बात अध्यक्ष राजिंदर प्रसाद कक्कड़ ने बैठक में कही।
संबंधित अधिकारियों को इस पर काम करना चाहिए और सभी भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन करने चाहिए। आपत्तियां और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद में आई हेल्प यू का सिंगल डेस्क भी है।
त्रिकुटा नगर कॉलोनी जम्मू के लोगों ने बिजली काॅर्पोरेशन से जारी बिजली कटौती के शेड्यूल के संबंध में आपत्तियां उठाईं। विभाग को उन क्षेत्रों के लिए शेड्यूल की समीक्षा करनी चाहिए, जहां मीटर नहीं हैं और राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा है। हमारी त्रिकुटा नगर कॉलोनी जम्मू में मीटर लगे हैं और भुगतान हो रहा है। ऐसे में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। त्रिकुटा नगर कॉलोनी जम्मू के लोगों ने मांग की है कि बिजली की सुविधा 24 घंटे दी जाए। स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को ठीक करने का समय भी जारी करें। इस मौके पर अशोक कुमार अरोड़ा, विजय गुप्ता, दीपक दफ्तरी, एस अमरजीत सिंह और एनके बाली मौजूद रहे।