फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यूल चौक किनारे बन रहे बांस के हट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ज्यूल चौक में बांस के हट तैयार किए जा रहे हैं। शाम को लोग बीसी रोड में घूमने के साथ-साथ खाने का आनंद भी ले सकेंगे। इनमें फास्ट फूड तैयार कर बेचा जाएगा। योजना से आसपास के वेंडर को लाभान्वित किया जाना है। इस पर छह लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे एक तो शहर की खूबसूरती बढ़ेगी। वहीं, व्यवस्थित तरीके से कारोबार भी हो सकेगा। पहले यहां पर रेहड़ियां लगाई जाती थीं। रेहड़ियों के कारण जाम की समस्या रहती थी। ऐसे में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अब हट तैयार किए जा रहे हैं। काम इसी सप्ताह पूरा करने का लक्ष्य है। अमरनाथ यात्रा से कारोबार शुरू हो सकेगा। कुल 10 हट बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

पहले इस तरह के हट गांधी नगर में तैयार किए गए थे। यहां पर वेंडर कारोबार कर रहे हैं। साथ ही इसमें सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। शाम के समय लोग ज्यूल चौक में घूमने के साथ खाने का आनंद ले सकेंगे। डिप्टी सीईओ राकेश शर्मा ने कहा कि यात्रा से पहले हट सुविधा दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें