फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी की चार पंचायतों में तीन से पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
पौनी की एक बावली पर पानी लेने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक की कई पंचायतों में पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। मौजूदा समय में माड़ी, पौनी, लैड, खैरालैड़ सहित कई पंचायतों में पानी की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा।
लोगों को पानी लाने के लिए प्राकृतिक स्रोत व बावलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। माड़ी व पौनी कस्बे के लोग प्यास बुझाने के लिए बावली से पीने का पानी ला रहे हैं। स्थानीय महिला सुनीता ने बताया कि शौचालय के इस्तेमाल के लिए भी पानी नहीं मिल रहा। लोगों को काफी मुश्किल आ रही है। छोटे बच्चों को नहलाना-धुलाना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल व रवि ने बताया कि नलों से पानी की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें दिन में कई बार पानी लेने बावली पर जाना पड़ता है। उधर, जल जीवन मिशन के कार्यकारी इंजीनियर रवि अत्री ने बताया कि उन्हें जानकारी है कि लोगों को पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि मेन ग्रेविटी में मलबा आ जाने से आपूर्ति बंद पड़ी है। कई जगह पर पाइप टूट चुका है। काम जारी है, शनिवार शाम तक पानी की आपूर्ति सभी गांवों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें