फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चौकीदार नहीं, पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा

Mon, 10 Feb 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार ना होने से म्युनिसिपल कमेटी पार्क के रखरखाव पर पड़ रहा असर, तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया पार्क
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड नंबर 11 में तीन करोड़ रुपये की लागत से बने पार्क की रखरखाव की कमी के चलते नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। चौकीदार हटाए जाने से असामाजिक तत्व पार्क में शराब और नशे का सेवन कर रहे हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का वहां जाना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से चौकीदार नहीं है, जिससे पार्क की हालत बिगड़ गई है। पार्क में नशे की आपूर्ति के साथ गाली-गलोज किया जा रहा है। इसके चलते बुजुर्ग, बच्चों और महिलाएं पार्क में चहल कदमी नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने से चौकीदार को हटा दिया गया है। जिसके चलते पार्क का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। लोगों की सुविधाओं के लिए बनाया गया पार्क नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बनकर रह गया है।
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपए की लागत से उनके कार्यकाल में पार्क बनकर तैयार हुआ है। पार्क को सुविधाओं से लैस किया गया है। मगर पिछले दो महीने से चौकीदार को हटा दिया गया है। इसके चलते पार्क की व्यवस्था बिगड़ गई है। कैप्टन बच्चन लाल, पूर्व अध्यक्ष

पुलिस और प्रशासन पार्क में नशेड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते दिन प्रतिदिन पार्क में नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। समय रहते सख्ती नहीं की गई तो आने वाले दिन में पार्क गंदगी और नशेड़ियों से भरा होगा। संवाद
भरत कौल, स्थानीय निवासी

नशेड़ियों को मना करने पर मारपीट होने का खतरा बन जाता है। हाल ही में एक नशेड़ी को नशा न करने के लिए मना किया था। उसने गाली गलोज करना शुरू कर दिया। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी। लिहाजा पुलिस को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्रवीण बाली, स्थानीय निवासी

नशेड़ी महिलाओं के समक्ष गंदी गालियां निकालते हैं। थोड़े समय से अश्लील हरकतें भी पार्क में हो रही हैं। पार्क की सौगात तो लोगों को दी गई है। मगर रखरखाव के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। लिहाजा नगरपालिका और पुलिस को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
बुआ दिता, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें