फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई विरोध प्रदर्शन छात्रों का कैरियर बाधित नहीं कर सकता : जितेंद्र

Tue, 15 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने पर पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि बच्चों के कॅरियर में हस्तक्षेप या बाधा पहुंचाने का किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन को अधिकार नहीं है। चाहे यह विरोध प्रदर्शन किसी पवित्र उद्देश्य के लिए ही क्यों न किया जा रहा हो। 
विज्ञापन


पत्रकारों से उन्होंने कहा कि घाटी के ने उन्हें भड़काने वालों का सच जान लिया है। उन्हें पता चल गया है कि उनके बच्चे देश तथा विदेश के अच्छे स्कूलों से शिक्षा ले रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने सड़कों पर उतरकर स्कूल खोलने की मांग करनी शुरू कर दी है।

इससे युवाओं को भड़काने वालों का दोहरा चरित्र उजागर हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों की मदद से ही बोर्ड परीक्षा सकुशल संपादित की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें