फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में पूछा पीडीपी का गठबंधन किससे? ऑप्शन में बीजेपी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी तब हुई, जब दसवीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक सवाल था कि राज्य में पीडीपी के साथ गठबंधन किसने किया, लेकिन दिए गए चार विकल्पों में भाजपा का नाम ही नहीं था।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन (जेकेबीओएसई) ने फैसला लिया है कि इस सवाल के लिए छात्रों के अंक नहीं काटे जाएंगे।

जेकेबीओएसई के एक अधिकारी ने बताया कि सभी छात्रों को इस सवाल के लिए पूरा एक अंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो।

जानकारी के अनुसार रविवार को दसवीं के सोशल स्टडीज का पेपर था। इसके सवाल नंबर 11 (पार्ट-1) में सही विकल्प ही नहीं दिया गया था, जिससे छात्र परेशान हो गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बोर्ड देगा पूरा एक अंक

पेपर में पूछा गया सवाल था, ‘मार्च 2015 में पीडीपी के साथ जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार के लिए गठन किसने किया?’। इसके चार विकल्प दिए गए थे, आईएनसी, एनसी, सीपीआई (एम) और पीडीएफ।

इसमें भाजपा का नाम ही नहीं था। एक परीक्षार्थी फैजान वानी ने बताया कि हमें यह देख काफी हैरानी हुई कि सवाल का सही विकल्प ही नहीं दिया गया था।

इतना ही नहीं, एक और प्रश्न में एलएएचडीसी (लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट कौंसिल) के बजाय एलएडीएचसी लिखा था। एक छात्र अभिभावक ने कहा यह काफी शर्मनाक है।

जेकेबीओएसई ने कहा, सवाल के लिए पूरा एक अंक दिया जाएगा परीक्षार्थियों कोएक अन्य प्रश्न में एलएएचडीसी (लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट कौंसिल) के बजाय एलएडीएचसी लिखा था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें