रियासी। दस दिन से जिले में कोरोना को कोई नया मामला नहीं मिलने से जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को भी जिले संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिला है। इसके अलावा एक व्यक्ति ने महामारी को मात देने में कामयाबी पाई है। मौजूदा समय में जिले में संक्रमण के 40 मामले शेष हैं।
संक्रमण में कमी आने के बाद लोगों ने जिला प्रशासन से वीकली लॉकडाउन को खत्म करने की अपील की है। दुकानदारों ने प्रशासन से शनिवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक वीकेंड कोरोना कर्फ्यू लगाने का आग्रह किया है। इस दौरान रविवार को सिर्फ दवा दुकानों को ही खोलने की अनुमति देने को कहा है, ताकि कुछ राहत मिल सके।