फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जिलों में कोई संक्रमित केस नहीं, डोडा में उछाल, राजोरी में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के नए संक्रमित मामलों को लेकर फिलहाल राहत बनी हुई है। प्रदेश में सोमवार को 93 संक्रमित मामले मिले, जिसमें 3 यात्री शामिल हैं। रामबन, कठुआ, उधमपुर और शोपियां जिले में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के जिला डोडा में सर्वाधिक 28 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश के 14 जिलों प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जीएमसी राजोरी में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में वर्तमान में 1054 सक्रिय मामले हैं, इनमें जम्मू संभाग में 372 मामले हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 42 ब्लैक फंगस के मामले मिल चुके हैं।
राजधानी श्रीनगर में 12 नए संक्रमित मामले मिले। जम्मू में सिर्फ दो ही संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में कोविड संक्रमित मामलों को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। इसमें कुछ जिलों में नियमित रूप से संक्रमित मामले मिल रहे हैं। हालांकि व्यापक स्तर पर मामले मिलने में फिलहाल ठहराव है।
विज्ञापन

18 से अधिक आयु वर्ग में 62 फीसदी कवर
जम्मू कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 62.62 लोगों का टीकाकरण कर लिया गया है। इस वर्ग में अब तक 6804480 लोगों को कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। इस वर्ग में पहली और दूसरी डोज के लिए सोमवार को 89117 लोगों को टीकाकरण किया गया। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से ऊपर आयु वर्ग में 7515348 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें